Ajay AryaAjay Arya 22-Apr-2026
(178 View)

राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव में 79 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, 8 साल बाद चुनाव होने से वकीलों में नजर आया उत्साह

राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव में 79 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, 8 साल बाद चुनाव होने से वकीलों में नज

प्रदेश के वकीलों की सबसे बड़ी संस्था बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (बीसीआर) के चुनाव के लिए देवली में बुधवार को मतदान हुआ जहां 87 में से 79 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। करीब 8 साल के लंबे अंतराल के बाद हो रहे इन चुनावों को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। 
अभिभाषक संघ अध्यक्ष ललित चौहान ने बताया कि देवली में अधिकृत मतदाता अधिवक्ताओं ने शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रदेशभर में 23 पदों के लिए 234 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 84247 वकील करेंगे। गौरतलब है कि एक अधिवक्ता 23 प्रत्याशी को मत कर सकता है। देवली में चल रही मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण एडिशनल ऑब्जर्वर एवं उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने किया। चुनाव अधिकारी शिवजी राम डडवाडिया ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। शाम 5 बजे मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद सभी मतपेटियों को सील कर जिला न्यायाधीश के पास जमा करवाने भेजा गया। इसके बाद कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच अगले दिन इन मतपेटियों को जोधपुर भेजा जाएगा। बीसीआर चुनाव की मतगणना 29 अप्रैल से जोधपुर में शुरू होगी।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel