Ajay AryaAjay Arya 23-Apr-2026
(624 View)

खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों और प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा

खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों और प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा

दूनी (टोंक) से हरि शंकर माली की रिपोर्ट -
देवली उपखंड की घाड़ ग्राम पंचायत के डाटुन्दा गांव में गुरुवार को बिजली की हाईटेंशन लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से खेत में भीषण आग लग गई। आग लगने से किसान को भारी नुकसान हुआ, हालांकि पुलिस, दमकल विभाग और ग्रामीणों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डाटुन्दा निवासी रामप्रसाद जांगीड़ के खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। लाइन से निकली चिंगारियां खेत में रखी सूखी फसल, सिंचाई पाइप और डोरिया बाड़ पर गिर गईं, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही घाड़ थाना प्रभारी हरीराम वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि आग तेजी से गांव की आबादी की ओर बढ़ रही थी, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से गांव में बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि इस हादसे में किसान रामप्रसाद जांगीड़ के महंगे प्लास्टिक सिंचाई पाइप और डोरिया जलकर राख हो गए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने और जर्जर बिजली लाइनों की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel