देवली पुलिस ने शहर में गांजा बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर ने बताया की गुरुवार को आरोपी राजेश कुमार साहू के संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ कर तलाशी ली गई तो उसके पास विक्रय हेतु पुड़ियों में रखे गए गांजे सहित प्लास्टिक की थैलियों में कुल 298 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
298 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुड़िया बना कर बेच रहा था गांजा










