Ajay AryaAjay Arya 26-Apr-2026
(129 View)

दूनी में होटल महाराजा का हुआ भव्य उद्घाटन, शिवजी लाल चौधरी रहे मुख्य अतिथि

दूनी में होटल महाराजा का हुआ भव्य उद्घाटन, शिवजी लाल चौधरी रहे मुख्य अतिथि

दूनी (टोंक) से हरिशंकर माली की रिपोर्ट :-
टोंक जिले के दूनी में होटल महाराजा का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। जहाँ मुख्य अतिथि के तौर पर शिव शिक्षा समिति सरोली के निदेशक डॉ. शिवजीलाल चौधरी व विशिष्ठ अतिथि सत्यनारायण तिवाड़ी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। 
माँ भगवती दुणजा की अनंत कृपा से अभिसिंचित इस पावन अवसर पर, दूनी नगरी ने एक गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ा गया। कर्मभूमि भले ही हैदराबाद रही हो, परंतु जन्मभूमि के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का जो अनुपम उदाहरण पं. घासी महाराज ने प्रस्तुत किया है, वह न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि समाज के लिए एक आदर्श भी है। शनि महाराज मंदिर के समीप स्थापित भव्य, दिव्य और अत्याधुनिक चार मंजिला “महाराजा होटल” का उद्घाटन समारोह सचमुच ऐतिहासिक रहा। इस शानदार निर्माण में पं. घासी महाराज की अथक परिश्रम, दूरदर्शिता और उत्कृष्ट सौंदर्यबोध की झलक स्पष्ट परिलक्षित होती है। यह होटल केवल एक इमारत नहीं, बल्कि दूनी के विकास और आधुनिकता की ओर बढ़ते कदम का सशक्त प्रतीक है। उद्घाटन के इस पावन अवसर पर 31 किलो की भव्य माला पहनाकर किया गया अभिनंदन न केवल सम्मान का प्रतीक था, बल्कि उनके विशाल हृदय और प्रेमपूर्ण व्यक्तित्व का भी परिचायक है। इस अवसर पर वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यनारायण  तिवाड़ी, रामदेव साहू सहित दूनी के अनेक गणमान्य एवं प्रतिष्ठित नागरिकों मौजूद रहे, जो कि इस आयोजन की गरिमा को और भी बढ़ाने वाली रही। शिक्षाविद जनसेवक डॉ शिवजीलाल चौधरी ने इस मौके पर कहा कि निस्संदेह, “महाराजा होटल” दूनी में शहर जैसी आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक उत्कृष्ट स्थल के रूप में स्थापित होगा और क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा। होटल के मालिक घासी लाल ने बताया कि यहाँ शानदार गार्डन, वातानुकूलित कमरे (AC Room) व पार्किंग की बेहतरीन सुविधा मिलेगी, जहाँ सभी प्रकार के कार्यक्रम बर्थ-डे पार्टी,शादी-विवाह आदि प्रोग्राम बेहतर सुविधाओ के साथ संपन्न हो सकेंगे। उक्त होटल व गार्डन की बुकिंग करने के लिए 9257321689, 7877740816 नम्बरो पर सम्पर्क किया जा सकता है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel