देवली के ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनीष लोधी, उप जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविराज सिंह, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रणजीत सिंह, ब्लॉक डॉट्स सुपरवाइजर खेमराज चौधरी सहित विभाग की अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
चौधरी ने बताया कि जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ हिमांशु मित्तल के आदेश अनुसार 100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 70 हाई रिस्क विलेज की जनसंख्या की स्क्रीनिंग को प्राथमिकता से पूर्ण करने के लिए अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक टी बी मरीज की डिफरेंट टी बी केयर, टी पी टी आई डी, कांटेक्ट ट्रेकिंग, पोषण किट, निक्षय मित्र, डिस्पेंसेशन, कंसेंट और लोकेशन अपडेट तथा मरीजों के बैंक अकाउंट, जाति को निक्षय पोर्टल पर सही रूप से अपडेट किया जाना अनिवार्य है। मरीज की फेस आभा आई डी के बिना मरीज को निक्षय पोषण योजना से मिलने वाली सहायता राशि प्राप्त नहीं हो सकेगी। बैठक में डॉ. लोधी ने एन सी डी, टीकाकरण तथा मौसमी बीमारियों विशेष रूप से गर्मी के मौसम में होने वाले उच्च ताप घात एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं की रोकथाम की पहचान एवं उपचार के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक का मुख्य उद्देश्य टी बी उन्मूलन कार्यक्रम को गति देना तथा आमजन को मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखने हेतु स्वास्थ्य सेवाओं की ओर अधिक प्रभावी बनाना रहा।
चिकित्सा विभाग की ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को गति देने पर हुई चर्चा










