Ajay AryaAjay Arya 29-Apr-2026
(118 View)

गणाचार्य विराग सागर के अवतरण दिवस एवं गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी के पदारोहण दिवस पर होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम

गणाचार्य विराग सागर के अवतरण दिवस एवं गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी के पदारोहण दिवस पर होंगे

देवली में सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम गणाचार्य विराग सागर महाराज का अवतरण दिवस समारोह एवं भारत गौरव गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी का 15 गणिनी पदारोहण दिवस महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला एवं प्रतीक सेठी ने बताया कि महोत्सव के तहत 2 मई को भारत गौरव गणाचार्य विराग सागर महाराज के 64 वें अवतरण दिवस पर समाज के  श्रद्धालुओं द्वारा श्री जिन सहस्त्र नाम महार्चना महा मण्डल विधान का आयोजन किया जाएगा जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा संगीत से पूजा अर्चना की जाएगी। जैन समाज के अध्यक्ष संजय काला ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 3 मई को भारत गौरव गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी का 15 वां गणिनी पदारोहण दिवस महोत्सव पर अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दो दिवसीय समस्त कार्यक्रम गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी एवं निशु दीदी संध के सानिध्य में आयोजित होने जा रहा है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel