प्रधानाचार्य वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन देवली नगर पालिका सभागार में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पारस चंद्र जैन सेवा निवृत संयुक्त निदेशक, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणाज़ एसीबीईओ प्रधान लाल मीणा एवं अरुण कुमार शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीआई हरिनारायण वैष्णव ने की।
संगोष्ठी अध्यक्ष अनीता लाठी ने सभी का अभिनंदन किया। अतिथियों ने प्रधानाचार्य को स्व अध्ययन कर सजगता से अपने दायित्वों के निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। संगोष्ठी में चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, सत्येंद्र कुमार जोशी, वसुधा शर्मा, राजेश कुमार खींची ने प्रभावी वार्ता दी।
देवली के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिनारायण वैष्णव ने मां सरस्वती के समक्ष दीपक व पुष्प माला अर्पित कर वाक्पीठ संगोष्ठी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार शर्मा, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा, संगोष्ठी के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, संयोजक राजेंद्र सुराणा, महिला प्रतिनिधि शिवानी जैन रही। मुख्य वक्ता सीबीईओ, एसीबीईओ, ओम प्रकाश वर्मा, रामेश्वर प्रसाद चौधरी, मुकेश प्रजापतज़ अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से राजेश कुमार आदि रहे।
प्रधानाध्यापकों की दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी का शुभारंभ, नवाचारों पर हुई वार्ता










