9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु पूर्व मेगा विधिक जागरूकता शिविर 30 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।
तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय हर्ष मीणा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के निर्देशानुसार पूर्व मेगा विधिक जागरूकता शिविर प्रातः 9:15 बजे नगर पालिका सभागार में आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत : पूर्व मेगा विधिक जागरूकता शिविर कल










