देवली पुलिस ने नेगड़िया रोड पर ईंट पत्थर लगाकर एक ट्रेलर चालक को रोक कर मारपीट करने व रुपए छिन कर ले जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा दो बाल अपचारी निरुद्ध किए हैं।
थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि 27 अप्रैल की रात्रि भरत सिंह रावत निवासी भांडेडा (ब्यावर) अपने ट्रेलर में नेगड़िया से से बजरी भरकर खानपुर जा रहा था। इसी दौरान देवली की तरफ सड़क पर ईंट पत्थर डालकर रोड़ को बाधित देख चालक ने ट्रेलर की गति धीमी की। तभी 3 लड़के आए और ट्रेलर पर ईंट मारी जिससे आगे का शीशा भी टूट गया तथा चालक को चोट आई और ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा खा गया। अज्ञात युवकों ने चालक के पास रखे करीब 11 हजार रुपये भी छिन लिए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी मनीष योगी पुत्र श्योजी नाथ निवासी देवली गांव को गिरफ्तार किया तथा तथा दो बाल अपचारी निरुद्ध किए हैं। पुलिस ने ट्रेलर चालक से छीनी गई राशि 11 हजार रुपये भी आरोपियों के कब्जे से बरामद कर लिए तथा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
ट्रेलर चालक से मारपीट कर रुपए छिनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार व दो बाल अपचारी निरुद्ध










