देवली नगर पालिका सभागार में गुरुवार को डोर स्टेप प्री-काउंसलिंग एवं नालसा मेगा विधिक सेवा शिविर का आयोजन दिनेश कुमार जलुथरिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) टोंक की अध्यक्षता में किया गया।
शिविर में न्यायाधीश ने बताया कि भारत में सभी नागरिकों के लिये उचित, निष्पक्ष और न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना की गई। विभिन्न श्रेणियों के व्यक्तियों के लिये केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई गई है लेकिन अशिक्षा व अज्ञानता के कारण इन योजनाओं का लाभ वास्तविक व्यक्ति को नहीं मिल पा रहा है। नालसा मेगा विधिक जागरूकता शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कमज़ोर वर्ग एवं पात्र व्यक्तियों तक पहुॅचाना है। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा लोक अदालतों का आयोजन करवाना, पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाना, अपराध से पीडित व्यक्ति व उनके आश्रितों को राजकोष से पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत प्रतिकर दिलवाना तथा समाज में व्याप्त कुरितियाॅ जैस लिंग भेदभाव, भ्रूण हत्या, बाल विवाह, मृत्यु भोज, दहेज प्रथा, महिला अत्याचार को खत्म करना है। शिविर में उपस्थित आमजन को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई के बारे में जानकारी प्रदान कर अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण राजीनामा से करवाए जाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में उपस्थित विभागों द्वारा पात्र व्यक्तियों को तहसील विभाग द्वारा स्वामित्व तथा प्रधान मंत्री योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पीएमएमवाई, कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रों, कृषि सहायक योजना, कृषि उपज मण्डी द्वारा कृषक साथी योजना के अन्तर्गत स्वीकृत राशि तथा नगरपालिका मण्डल द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया तथा अपने- अपने विभाग की योजनाओं से आमजन को अगवत किया गया। शिविर में थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेश मीणा, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिनारायण वैष्णव, कुलदीप सिंह मीना कृृषि उपज मण्डी, डी. के. जैन विद्युत विभाग, साधना मीणा चिकित्सा विभाग, गजेन्द्र सा. न्या. एवं अधिकारिता विभाग, जोगेन्द्र सिंह शेखावत वन विभाग, विक्रम सिंह जी पीएचईडी, रामधन चौधरी पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ एवं न्यायिक कर्मचारी विजय गौड़ सचिव तालुका विधिक सेवा समिति, अमित कुमार शर्मा, नरेन्द्र मीणा, राजकुमार कासोटिया सहित अन्य अधिवक्ता, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे। शिविर में मंच का संचालन राजकुमार कोठारी अधिवक्ता द्वारा किया गया।
नालसा मेगा विधिक चेतना शिविर आयोजित, न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत का महत्त्व बताया










