देवली में जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रारंभ हो रहे मकान सूचीकरण कार्य हेतु प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ।
शिविर में मास्टर ट्रेनर सत्येंद्र जोशी, भगवान शर्मा, कृष्ण गोपाल माली व लक्ष्मीनारायण शर्मा ने देवली तहसील के ग्रामीण क्षेत्र के प्रगणक व पर्यवेक्षकों को दो-दो बेच में प्रशिक्षण दिया। स्थानीय स्काउट गाइड संघ मुख्यालय पर आयोजित शिविर के प्रथम बेच में 30 कार्मिक व द्वितीय बेच में 32 कार्मिकों ने प्रशिक्षण लिया।
जनगणना 2027 : मकान सूचीकरण कार्य हेतु प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को दिया प्रशिक्षण










