पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक देवली में राजस्थान पुलिस महिला हेड कांस्टेबल रजिया बानो ने छात्रों को गुड टच और बेड टच के बारे में समझाया।
उन्होंने बताया कि किसी संदिग्ध व्यक्ति के टॉफी, चॉकलेट, फूल या कोई गिफ्ट देने के लालच में नहीं आए। अगर वह कंधे से पकड़ना, आगे से टच करना, छूना आदि अगर कुछ करता दिखे तो तुरंत घर वालों को बताना चाहिए। इसी तरह हेड कांस्टेबल सुमन पारीक ने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को टू व्हीलर या स्कूटी नहीं चलाने के निर्देश दिए तथा बताया कि ऐसा करने पर जेल की सजा काटने पर मजबूर हो जाएंगे।उन्होंने 18 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को भी टू व्हीलर हेलमेट पहन कर ही चलाने के निर्देश दिए। कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने की सलाह दी ताकि सिर की चोट से बचा जा सकें। उन्होंने जिला कलेक्टर टीना डाबी के मेहनत और उनकी प्रसिद्धि के बारे में भी बताया। प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने अतिथियों धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
महिला पुलिस ने स्कूल में विद्यार्थियों को गुड टच और बेड टच के बारे में समझाया










