Ajay AryaAjay Arya 02-May-2026
(223 View)

मादक पदार्थों की अवैध तस्करी का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 4 माह से फरार ईनामी अपराधी लगातार बदल रहा था ठिकाने

मादक पदार्थों की अवैध तस्करी का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 4 माह से फरार ईनामी अपराधी लगातार बदल रहा

देवली पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के मुख्य सप्लायर आरोपी विक्रम पुत्र रघुवीर सांसी निवासी सांसी बस्ती सावर, जिला अजमेर हाल निवासी कृष्णा होटल के पीछे शिव कॉलोनी देवली जिला टोंक को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि आरोपी मादक पदार्थ (स्मैक) की आपूर्ति श्रंखला का प्रमुख संचालक एवं सक्रिय कड़ी रहा है। आरोपी विगत 4 माह से फरार चल रहा था तथा निरंतर अपने ठिकाने परिवर्तित कर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के कई प्रकरण दर्ज हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी स्मैक की सप्लाई अपनी आरोपी सासु हेवर देवी के माध्यम से करता था, जिसे पूर्व में भी दो बार गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel