देवली नगर पालिका सभागार में सत्रारंभ वाकपीठ संगोष्ठी के समापन समारोह में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक सत्येंद्र व्यास ने संस्था प्रधानों को वर्तमान की शैक्षिक चुनौतियों के सामना करने के लिए सजग रहकर विभागीय नियमानुसार गुणवत्तापूर्वक कार्य करने के लिए आव्हान किया।
कार्यक्रम के द्वितीय दिवस प्रधानाचार्य कृष्णगोपाल माली ने लाडो योजना और प्रभावी शाला संबलन, रविकुमार मीणा ने बोर्ड परीक्षा उन्नयन, नीरज कुमार जैन ने हरियालो राजस्थान स्वच्छ विद्यालय इको क्लब एवं स्काउट, पप्पू कुमार वर्मा ने आनंद दाई शिक्षा, प्रवीण कुमार चौधरी अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ने लेखा नियम एवं वित्तीय मामले एवं एसएनए, पुरुषोत्तम कुमावत ने एसडीएमसी एसएमसी की भूमिका विषय पर अपनी प्रभावी वार्ता दी। मोहम्मद इदरीस ने कंप्यूटर साक्षरता एवं कैरियर पर फोकस किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीबीइओ देवली हरिनारायण वैष्णव एवं वाक्पीठ संगोष्ठी की अध्यक्ष अनिता लाठी ने सभी वार्ताकारों व अतिथियों का स्वागत किया । संगोष्ठी सचिव भगवान शर्मा ने संगोष्ठी का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सभी का आभार प्रकट किया।
वाकपीठ संगोष्ठी का समापन, गुणवत्तापूर्वक कार्य करने के लिए आव्हान किया










