दूनी (टोंक) से हरिशंकर माली की रिपोर्ट -
देवली उपखण्ड के नगरफोर्ट माली (सैनी) समाज द्वारा सोशल मीडिया पर सक्रिय कंटेंट क्रिएटर्स के लिए सम्मान समारोह का आयोजन 17 मई को टोंक में प्रातः11बजे से सिद्धि विनायक रिसोर्ट, बंबोर रोड पर किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष पांचूलाल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित अवार्ड शो का उद्देश्य डिजिटल माध्यम से समाज की पहचान बढ़ाने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करना है।कुलदीप सैनी जिला सोशल मीडिया प्रभारी ने बताया कि सैनी समाज के पत्रकार जो सोशल मीडिया पर पांच हजार से अधिक फॉलोअर्स वाले या छोटे-बड़े) पेज/चैनल चलाते हैं, इन सभी को 17 मई को होने जा रहे सोशल मीडिया सक्रिय कंटेंट क्रिएट सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। करीब 150 व्यक्तियोँ का रजिस्ट्रेशन किया गया है। यह जिले के सभी माली समाज के क्रिएटर्स को एक मंच पर लाने की एक अनूठी पहल है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तनिषा सनातनी जगतगुरू, प्रदेशाध्यक्ष किन्नर अखाड़ा राजस्थान, विशिष्ट अतिथि नंदकिशोर सैनी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, सम्पूर्ण तहसील अध्यक्ष, संरक्षण मंडल, सलाहकार मण्डल सहित समाज के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।
सैनी समाज सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर का 17 मई को होगा सम्मान










