Ajay AryaAjay Arya 14-May-2026
(843 View)

शिक्षकों की मांगों को लेकर महासंघ ने सौंपा ज्ञापन 

शिक्षकों की मांगों को लेकर महासंघ ने सौंपा ज्ञापन 

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा खंड देवली के तत्वावधान में शिक्षकों को आ रही प्रशासनिक और व्यावहारिक बाधाओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। 
ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों के गैर-शैक्षणिक कार्यों पर रोक लगाने, आरजीएचएस का स्वरूप पूर्ववत करने, ग्रीष्मकालीन अवकाश कटौती वापस लेने, पदोन्नति की प्रक्रिया में तेजी लाने और विद्यालयों में स्टाफ की कमी जैसी समस्याओं को दूर करने हेतु ध्यान आकर्षित किया। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि इन समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हुआ, तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा। इस अवसर पर खंड देवली के अध्यक्ष नवीन गौतम, मंत्री अनिल गौतम, जिला मंत्री भँवरलाल वैष्णव,जिला संगठन मंत्री संगीता सिंह,दिनेश सिंह नरूका, सुरेंद्र कुमार नामा, चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, द्वारका प्रसाद मेघवंशी, गोपाल लाल कारपेंटर, भगत सिंह मीणा, ऊषा रानी गहलोत, सीमा रानी सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel