Ajay AryaAjay Arya 14-May-2026
(840 View)

महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की कार्यवाही

महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की कार्यवाही

देवली पुलिस में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट टीम द्वारा महिला सुरक्षा अभियान के तहत कार्रवाई की गई जिसमें एक मनचले युवक को गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर ने बताया की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला कांस्टेबलों को सिविल कपड़ों में शहर में जगह-जगह खड़ा किया जाकर परीक्षण करवाया गया। इस दौरान गौरव पथ रोड पर एक युवक सड़क पर गुजर रही महिलाओं के आगे पीछे मोटरसाइकिल चलाकर स्टंट करता तथा फब्तियां कसता हुआ पाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला कांस्टेबलों ने उक्त युवक को रोककर समझाईश की गई लेकिन वह उत्तेजित होकर अभद्र व्यवहार करने लगा। पुलिस ने आरोपी युवक विशाल पुत्र रमेश कुमार निवासी टोंकरावास थाना दूनी (टोंक) को गिरफ्तार कर कागजात के अभाव में मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel