देवली उपखंड के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी का शैक्षणिक भ्रमण दल नाहरगढ़ जैविक उद्यान जयपुर के भ्रमण हेतु प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को सुबह रवाना हुआ।
भ्रमण दल को नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना देवी बलाई ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण छात्रों को प्रत्यक्ष रूप से स्थाई ज्ञान सीखने के अवसर प्रदान करते है। पीएम श्री प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरुका ने बताया कि यह शैक्षिक भ्रमण पीएम श्री योजना के अंतर्गत ग्रीन स्कूल फील्ड विजिट के तहत किया जा रहा है इसमें कक्षा 6 से 8 के 144 एवं कक्षा 9 से 12 के 100 छात्र-छात्राओं को कराया जा रहा है। छात्र जयपुर में नाहरगढ़ जैविक उद्यान का भ्रमण कर ऐतिहासिक जयगढ़ किला का भ्रमण करेंगे। इस अवसर पर भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिक किशन लाल बलाई, देवड़ावास प्रधानाचार्य प्रधान लाल मीणा सहित छात्र छात्रा उपस्थित रहे।
ग्रीन स्कूल फील्ड विजिट दल नाहरगढ़ जैविक उद्यान जयपुर का करेगा भ्रमण










