Ajay AryaAjay Arya 23-Oct-2026
(170 View)

बैंक कर्मचारी का शव बैंक परिसर में ही फंदे से लटका देख मचा हड़कंप, आत्महत्या का मामला 

बैंक कर्मचारी का शव बैंक परिसर में ही फंदे से लटका देख मचा हड़कंप, आत्महत्या का मामला 

देवली में शुक्रवार सुबह 9 बजे केनरा बैंक के ग्रेड फोर्थ कर्मचारी ने बैंक के अंदर ही सुसाइड कर लिया। पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड करते कर्मचारी धनराज मीणा (36) का सीसीटीवी फ़ुटेज भी सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9.30 बजे जब दूसरे कर्मचारी बैंक पहंचे तो उन्होंने काफी देर तक गेट खटखटाया, धनराज को आवाज दी लेकिन गेट नहीं खुला। तब कर्मचारी दृूसरी चाबी से गेट खोलकर अंदर घूसे तो धनराज फंदे से लटका हुआ मिला। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि धनराज बीते 15 साल से इस ब्रांच में काम कर रहा था। वो पत्नी और 2 बच्चों के साथ देवली शहर में रहता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना को लेकर धनराज के साथ कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
सीसीटीवी फ़ुटेज के अनुसार धनराज सुबह बैंक पहुंचने के बाद सीधे फर्स्ट फ्लोर पर लोन डिपार्टमेंट में गया। यहां उसने एक टेबल से सारी फाइलें व द्रसरा सामान हटाया। इसके बाद टेबल पर चढकर पंखे पर रस्सी डाली और कृछ मिनटों बाद उस रस्सी का फंदा गले में लगाकर झूल गया। धनराज जहाजपुर (भीलवाड़ा) के जालमपुरा का रहने वाला था। पुलिस टीम ने मौके पर पहंुचकर शव को पंखे से उतारकर हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस उपाधीक्षक मदन ढाका ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
 



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel