देवली उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदली में स्काउट गाइड के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन कौशल विकास और अभिरुचि प्रशिक्षण में ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थी कई तरह के कौशल अर्जित कर रहे हैं।
शिविर प्रभारी भँवर लाल वैष्णव ने बताया कि छात्राएं मेहंदी आर्टिस्ट ऋतु धाकड़ के सानिध्य में मेहंदी का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। प्रिया सेन के नेतृत्व में आर्ट एंड क्राफ्ट के तहत चित्रकला, मूर्तिकला, खिलौने बनाना सीख रहे है। इंग्लिश स्पोकन में भँवर लाल वैष्णव द्वारा प्रतिदिन की बोलचाल में अंग्रेजी भाषा के माध्यम से सिखाया जा रहा है। सिलाई का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा हैं। शंकर लाल सोनी और रामप्रसाद प्रजापति द्वारा खेल, योग और प्राणायाम करवाया जा रहा है तथा सुरेंद्र कुमार बैरवा द्वारा कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समर कैंप विद्यार्थियों को मोबाइल से दूर करके उनके रचनात्मक और मानसिक गुणों का विकास कर रहे है।
स्काउट गाइड कौशल विकास शिविर, मेहंदी और चित्रकला के कौशल अर्जित कर रहे हैं विद्यार्थी










