केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार एवं राजस्थान सरकार के आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में सभी आयुर्वेद औषधालयों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 50 दिवसीय काउंटडाउन योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 2 मई से 20 जून तक योग फॉर हेल्थ, नॉलेज एंड वर्ल्ड पीस थीम पर संचालित हो रहा है।
नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.एल. जांगिड़ ने बताया कि योग दिवस के पूर्वाभ्यास के साथ-साथ जनसामान्य में योग के महत्व को बढ़ावा देने के लिए प्रतिदिन नियमित योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में अटल उद्यान में प्रतिदिन सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक योग प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा योगाभ्यास कराया जा रहा है। वहीं महावीर उद्यान में सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक योग प्रशिक्षिका अफसाना बानो के निर्देशन में नियमित योग सत्र संचालित हो रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेकर लाभान्वित हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, जिसे लेकर जिलेभर में तैयारियां जोरों पर हैं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी, आयुर्वेद विभाग दे रहा है आमजन को योग का प्रशिक्षण










