देवली के समीप ग्राम कुचलवाड़ा मार्ग पर बने अंडरब्रिज का अवलोकन कर सांसद दामोदर अग्रवाल एवं विधायक गोपीचंद मीणा ने नवीनीकरण का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंडरब्रिज के नवीनीकरण को लेकर कई बार सांसद को अगवत कराया था। अंडरब्रिज सही नहीं होने से माता रानी के पैदल जाने वाले ओर स्कूल के बच्चों को निकलने में परेशानी होती हैं तथा स्कूल बसे क्रॉसिंग से निकलती है जिससे हादसे होने का डर रहता है। इस सांसद ने इस अंडरब्रिज को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया तथा शीघ्र ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर इसके नवीनीकरण का प्रस्ताव दिया जाएगा।
सांसद और विधायक ने अंडरब्रिज का अवलोकन कर, नवीनीकरण का दिया आश्वासन










