Ajay AryaAjay Arya 22-May-2026
(127 View)

बढ़ती हुई महंगाई एवं मूलभूत समस्याओं के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन सोमवार को

बढ़ती हुई महंगाई एवं मूलभूत समस्याओं के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन सोमवार को

देवली शहर की मूलभूत समस्याओं एवं बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा जाएगा।
नगर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रमेश गोयल ने बताया कि सोमवार को प्रात 10:00 बजे नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ जिंदल के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित होकर पेट्रोल, डीजल, एसआईआर सहित महंगाई की मार को देखते हुए सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपेंगे। इसी प्रकार देवली के बस स्टैंड एवं राजकीय चिकित्सालय को शहर के बाहर स्थानांतरित करने के विरोध सहित शहर की पुरानी कृषि उपज मंडी को गौड़ मंडी के रूप में स्थापित करने सहित अन्य समस्याओं को लेकर भी विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। सोमवार सुबह नगर व ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्रित होकर शहर के मुख्य मार्गो से इस बेलगाम महंगाई का विरोध प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel