भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर पालिका परिसर में नेहरू प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
शहर अध्यक्ष सौरभ जिंदल के नेतृत्व में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने नेहरू द्वारा देशहित में किये गये ऐतिहासिक कार्यो पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं ने गौ शाला जाकर गायों को हरा चारा भी डाला। इस दौरान भीमराज जैन, टीकम चंद सेन, शम्मी रंगरेज, राजीव जैन, मनजीत काका, राम निवास मीणा, शानू अब्बासी, राजीव ग्वाला, नीरज शर्मा,आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।
स्व. नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गौशाला में सेवा की










