Ajay AryaAjay Arya 27-May-2026
(186 View)

टी बी मुक्त भारत अभियान के तहत लगाया शिविर, 256 संदिग्ध मरीजों का मौके पर एक्स रे कर जांच की

टी बी मुक्त भारत अभियान के तहत लगाया शिविर, 256 संदिग्ध मरीजों का मौके पर एक्स रे कर जांच की

प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे 100 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ शैलेंद्र चौधरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी टोंक एवं डॉ हिमांशु मित्तल जिला क्षय रोग अधिकारी के आदेशानुसार देवली ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवली गांव पर विशेष शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य टी बी के संभावित मरीजों की पहचान कर समय रहते उनका उपचार सुनिश्चित करना रहा। शिविर में 784 ग्रामीण व श्रमिकों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की गई। खेमराज चौधरी ब्लॉक डॉट्स सुपरवाइजर ने बताया कि मौके पर अतिआधुनिक हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन का उपयोग किया गया जिसमें 256 संदिग्ध मरीजों के मौके पर ही चेस्ट एक्स रे कर जांच की गई। खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनीष लोधी ने तंबाकू सेवन करने वाले, कैंसर व मधुमेह रोग, हाइपरटेंशन से पीड़ित, 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, अस्थमा मरीज, कोविड से रिकवर हुए लोग, रीको इंडस्ट्रीज में कार्य करने वाले श्रमिक, तथा पूर्व में टी बी मरीज एवं संपर्क में आए हुए संभावित मरीजों की पहचान करना रहा। ग्रामीण, श्रमिको को टी बी के लक्षण, जाँचे,और इसके मुक्त उपचार के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक रहने का संदेश दिया। शिविर में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रणजीत सिंह समेत कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel