देवली उपखण्ड के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का एनएमएमएस 2026 परीक्षा में चयन हुआ है।
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने बताया कि छात्रा प्रियंशु कंवर ने एनएमएमएस परीक्षा में कुल 180 में से 112 अंक प्राप्त कर चयन सुनिश्चित किया है। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कनवाड़ा के प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद यादव ने बताया कि दो छात्र दीपांशु नागर और अजय धाकड का एनएमएमएस में चयन हुआ है। विद्यालय परिवार ने छात्रों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने छात्रा को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। इस राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत चयनित छात्र को आगे की पढ़ाई हेतु 48000 रुपए की छात्रवृत्ति प्रतिवर्ष कक्षा 9 से 12 तक प्रदान की जाएगी, जिससे मेधावी छात्रा को आगे शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहायता मिलेगी।
एनएमएमएस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का हुआ चयन










