दूनी से राजाराम लालावत की रिपोर्ट
देवली उपखंड के घाड थाना अंतर्गत धुँवाकला ग्राम में एक 15 वर्षीय बच्चा मनीष पुत्र मनराज मेरुठा अपने ननिहाल में रहकर कक्षा 9 में पढ़ाई कर रहा था। जो 29 मई को दोपहर 2 बजे के लगभग बिना बताए घर से लापता हो गया है। मनीष को आसपास व रिश्तेदारों आदि के तलाश करने पर कोई पता नही चलने से ननिहाल सहित उसके गांव मंडावर में परिजनों में सदमा बना हुआ है। लापता मनीष की मां गीता देवी पुत्री सोजी मेरुठा (धोबी) ने घाड थाने में घटना को लेकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। मनीष 7-8 वर्षों से धुँवाकला में रहकर पढ़ाई कर रहा था जो कल से अचानक लापता होने से परिजन काफी परेशान है। परिजनों ने घाड थानाधिकारी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। किसी को भी जानकारी मिलने पर मामा आशाराम के मोबाइल नम्बर 7023168419 तथा नाना सोजी धोबी के मोबाईल नम्बर 8504085054 पर जानकारी दी जा सकती है।
ननिहाल से बच्चा हुआ लापता, परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई










