Ajay AryaAjay Arya 29-May-2026
(117 View)

राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) चुनाव सम्पन्न, बाबूलाल वर्मा बने तहसील अध्यक्ष

राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) चुनाव सम्पन्न, बाबूलाल वर्मा बने तहसील अध्यक्ष

देवली उपखंड में राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) की दूनी तहसील स्तरीय चुनाव बैठक शुक्रवार को पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से बाबूलाल वर्मा को तहसील अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
चुनाव अधिकारी राजेन्द्र कुमार वर्मा एवं चुनाव पर्यवेक्षक सुरेश कुमार बंसीवाल की देखरेख में सम्पन्न चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से नई तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में सभा अध्यक्ष बद्री लाल तंवर, मंत्री बनवारी लाल बैरवा, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार तेजी को बनाया। चुनाव सम्पन्न होने के बाद जयंती प्रकाश नुवाल व राम रतन गुगलिया सहित संगठन के सभी साथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी सदस्यों ने शिक्षक हितों की रक्षा एवं संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel