राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) देवली की तहसील कार्यकारिणी चुनाव बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष जयंती प्रकाश नुवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से बनवारी लाल कवारिया को तहसील अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
चुनाव अधिकारी मनीराम वर्मा एवं चुनाव पर्यवेक्षक रामरतन गूगलिया की देखरेख में नई तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में सभा अध्यक्ष डॉ. दुर्गालाल नराणिया, मंत्री किशन लाल काला, कोषाध्यक्ष सोमाराम बैरवा को बनाया गया। सुरेश बंशीवाल, राजेन्द्र कुमार, सुरेश कुमार वर्मा ने संगटन को मजबूत करने पर अपने विचार रखे। बैठक में जितेंद्र बैरवा, प्रकाश वर्मा, सुरेश कुमार, रामावतार बारोलिया, त्रिलोक चन्द बैरवा, जसवीर वर्मा आदि ने जिन्होने नव कार्यकारणी को माला पहनाकर बधाई दी ।
राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) चुनाव सम्पन्न, बनवारी लाल कवारिया बने तहसील अध्यक्ष










