Ajay AryaAjay Arya 30-May-2026
(233 View)

सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए गणेश जी को दिया निमंत्रण

सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए गणेश जी को दिया निमंत्रण

आगामी 25 जून निर्जला एकादशी पर होने वाले कीर कहार केवट समाज के चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए समाज के पंच पटेलों ने दर्रा के गणेश जी के पहुंच कर निमंत्रण पत्रिका भेंट की।
महामंत्री डॉ. नरेन्द्र मेहरा ने बताया कि पंडित तेज प्रकाश भंडारी ने विधिवत पुजा अर्चना की तथा श्रीहरि सद्गुरु कालू बाबा के मंदिर में झंडा की पुजा कर ध्वज की स्थापना कर सामुहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां का शुभारंभ किया। गया। इस अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष सायरलाल मंगरियाव, संयोजक किशनलाल कहार, संरक्षक मोतीलाल मेहरा सहित कई समाजबंधु मोजूद थे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel