Ajay AryaAjay Arya 30-May-2026
(114 View)

राजकीय विद्यालय में चल रहे 5 दिवसीय अभिरुचि शिविर का समापन

राजकीय विद्यालय में चल रहे 5 दिवसीय अभिरुचि शिविर का समापन

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित ग्रीष्मकालीन 15 दिवसीय अभिरुचि शिविर का आज समापन हुआ। 
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को अपने उद्बोधन में इस प्रकार के शिविरों में बढ़ चढ़कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने शिविर में विद्यार्थियों के साथ तीन श्रेणियों में की गयी गतिविधियों के रिकॉर्ड का अवलोकन किया। शिविर प्रभारी रेखा मीणा ने बताया कि शिविर में कक्षा 6 से 8 में अध्ययनरत 96 विद्यार्थियों के लिए उनकी अभिरुचि अनुसार गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर के सफलतापूर्वक संचालन में कमलेश वर्मा, राजेश जैन आदि स्टाफ सदस्यों ने सहयोग किया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel