Ajay AryaAjay Arya 31-May-2026
(138 View)

माली समाज की बैठक आयोजित :  प्रतिभा सम्मान, लाइब्रेरी और छात्रावास स्थापना सहित कई अहम निर्णय लिए

माली समाज की बैठक आयोजित :  प्रतिभा सम्मान, लाइब्रेरी और छात्रावास स्थापना सहित कई अहम निर्णय लिए

देवली के समीप बोरड़ा गणेशजी मंदिर परिसर में अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान की जिला स्तरीय बैठक जिला संरक्षक प्रहलाद तलाईच एवं जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद माली की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में समाज के संगठनात्मक विस्तार, शिक्षा प्रोत्साहन, प्रतिभा सम्मान समारोह, सामूहिक विवाह सम्मेलन, लाइब्रेरी संचालन और छात्रावास स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। समाज हित में कार्यों को गति देने के लिए नई जिला एवं तहसील कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। रामराज तलाईच, गोपाल तलाईच और प्रहलाद असावरा को जिला उपाध्यक्ष, सुरेश अजमेरा, उदालाल और प्रेमचंद को जिला महामंत्री, भैरूलाल मुंगानिया जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी एवं सीताराम रिछिया को जिला सहप्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में हर वर्ष जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पहला प्रतिभा सम्मान समारोह आगामी जून माह में दूनी में आयोजित होगा। साथ ही जिले की विभिन्न तहसीलों में लाइब्रेरी एवं छात्रावास स्थापना की दिशा में भी कार्य करने पर सहमति बनी। समाज के पदाधिकारियों ने शिक्षा, संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक एकता और युवा जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। बैठक के समापन पर महात्मा ज्योतिबा फुले, क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले एवं माली समाज के जयकारों के साथ समाज की एकता और विकास का संदेश दिया गया।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel