देवली के राजकीय उपजिला चिकित्सालय एवं बस स्टैंड को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने का शहरवासी विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार की रात्रि शहर के गाँधी पार्क में आमजन की बैठक रखी गई। बैठक में तय किया कि मंगलवार को व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय जाएंगे तथा एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम का माँग पत्र सौपेंगे।
बैठक में शहर के सैकड़ों व्यापारी, सामाजिक एवं राजनीतिक संघठनो से जुड़े लोग शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में शहरहित में एकमत होने का निर्णय लिया। बैठक में कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। बैठक में सभी ने हाथ खड़े करके सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि राजकीय उपजिला चिकित्सालय एवं बस स्टैंड को अन्यत्र शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा तथा यथावत ही रखने के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा। इसी के साथ शहर के मध्य स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी को भी जीन्स मंडी के रूप में पुनः शुरू करवाए जाने की बात हुई। वक्ताओं का कहना था कि पूर्व में कृषि उपज मंडी के शहर से बाहर जाने के पश्चात व्यापार पर काफी फर्क पड़ा है। यदि उप चिकित्सालय और बस स्टैंड भी शहर से बाहर शिफ्ट कर दिए गए तो व्यापारिक दृष्टि से शहर का काफी नुकसान होगा। बैठक में 2 जून मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को मांग पत्र देने का निर्णय लिया गया। इस दौरान यह भी तय किया कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय जाएंगे तथा एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम का माँग पत्र सौपेंगे।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇
उपजिला चिकित्सालय एवं बस स्टैंड को अन्यत्र शिफ्ट करने का विरोध हुआ तेज, 2 जून को देवली बन्द रख कर शहरवासी देंगे सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन










