Ajay AryaAjay Arya 01-Jun-2026
(128 View)

टी बी मुक्त भारत अभियान के तहत लगाया शिविर

टी बी मुक्त भारत अभियान के तहत लगाया शिविर

प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे 100 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. शैलेंद्र चौधरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी टोंक एवं डॉ. हिमांशु मित्तल जिला क्षय रोग अधिकारी के आदेशानुसार देवली ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर आवाँ पर विशेष शिविर आयोजित किया गया।
ब्लॉक डॉट्स सुपरवाइजरखेमराज चौधरी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य टी बी के संभावित मरीजों की पहचान कर समय रहते उनका उपचार सुनिश्चित करना रहा। शिविर में 568 ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की गई। अतिआधुनिक हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन का उपयोग किया गया जिसमें 108 संदिग्ध मरीजों के मौके पर ही चेस्ट एक्स रे कर जांच की गई। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. काना राम कुम्हार ने तंबाकू सेवन करने वाले, कैंसर व मधुमेह रोग, हाइपरटेंशन से पीड़ित, 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, अस्थमा मरीज, कोविड से रिकवर हुए लोग तथा पूर्व में टी बी मरीज एवं संपर्क में आए हुए संभावित मरीजों की पहचान करना रहा। टी बी के लक्षण, जाँचे और मुफ्त उपचार के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक रहने का संदेश दिया।  


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel