देवली में जन सेवा समिति एवं संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल हॉस्पिटल जयपुर के सहयोग से रविवार को आयोजित निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में 53 रोगियो की जांच कर परामर्श दिया गया।
समिति अध्यक्ष कानसिंह राणावत ने बताया कि पेंशनर भवन में आयोजित शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुश्री चतुर्वेदी, डॉ. अनुज सिंह, डॉ. दिनेशकुमार सिंह के द्वारा रोगियों की मैमोग्राफी पैंप स्मीयर, छाती का एक्सरे आदि की निशुल्क जांच कर कैंसर लैब से 53 रोगियो की गहन जांच कर परामर्श दिया गया। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि शिविर में रोगियों के खून का सेंम्पल लिया गया। कैंसर लैब जांच रिपोर्ट कैंसर रोगियो को मोबाइल द्वारा सूचित कर कैंसर का ट्रीटमेंट दिया जाएगा। शिविर में जन सेवा समिति के नवल किशोर मंगल, डॉ. मुस्ताक अहमद, शिवजीराम प्रतिहार, घीसालाल टैलर, महावीर कुमार जैन, राजैन्द्र शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।
जनसेवा समिति द्वारा आयोजित कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में 53 रोगियो की जांच कर परामर्श दिया










