Ajay AryaAjay Arya 25-Jul-2026
(99 View)

गौ सम्मान आह्वान अभियान का द्वितीय चरण सोमवार से, 5 लाख हस्ताक्षरों के साथ देंगे ज्ञापन

गौ सम्मान आह्वान अभियान का द्वितीय चरण सोमवार से, 5 लाख हस्ताक्षरों के साथ देंगे ज्ञापन

गौ माता की सुरक्षा और सम्मान को लेकर चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के तहत आगामी 27 जुलाई को देशव्यापी जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 5 लाख हस्ताक्षरों से युक्त प्रार्थना पत्र के साथ विशाल संकीर्तन रैली निकालकर जिला कलेक्टर टोंक के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 
जिला प्रभारी आशु भाई व तहसील प्रभारी लोकेश ग्वाला ने बताया कि अभियान के तहत संपूर्ण भारत के सभी 790 जिलों में सनातन धर्म प्रेमी और संत-महात्मा एक ही दिन, एक ही समय पर एकजुट होंगे। जिला कलेक्टर के माध्यम से देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों को गौ सुरक्षा और सम्मान हेतु प्रार्थना पत्र भेजा जाएगा। गौ सेवक दामोदर सोनी ने बताया कि इस दौरान सुबह 8 से 9 बजे तक जिले भर के साधु-संत और सनातन धर्म प्रेमी सामूहिक विजय मंत्र का जाप करेंगे। मंत्र जाप के बाद गांधी खेल मैदान से कलेक्ट्रेट कार्यालय टोंक तक विशाल संकीर्तन रैली निकाली जाएगी। अभियान की सफलता को लेकर संत-महापुरुष और गौभक्त संपूर्ण जिले में गाँव-गाँव और ढाणी-ढाणी पहुँचकर जन-जागरण कर रहे हैं। 27 जुलाई को हजारों की संख्या में पूरे जिले से गौभक्तों की रैली टोंक पहुंचेंगी।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel