महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में भारतीय मानक ब्यूरो के सौजन्य से मानक क्लब द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सागर मंडल, द्वितीय स्थान रवीना मीणा, तृतीय स्थान वर्षा माली, चतुर्थ स्थान मोनिका मरेठा ने प्राप्त किया। विजेताओं को भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से पुरस्कार वितरण किया गया। विद्यालय में भारतीय मानक ब्यूरो के मेंटर टीचर जितेन्द्र कुमार के अनुसार समय-समय पर विद्यालय में कई गतिविधियां करवाई जाती है, प्रतियोगिता में शाहीना परवीन, हेमराज कोली, वंदना शर्मा को पर्यवेक्षक बनाया गया।
मानक क्लब द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विजेताओं को किया पुरस्कृत










