Ajay AryaAjay Arya 25-Jul-2026
(128 View)

बेजुबान पशुओं के लिए इनर व्हील क्लब की सराहनीय पहल, शहर में रखे एनिमल फूड कंटेनर 

बेजुबान पशुओं के लिए इनर व्हील क्लब की सराहनीय पहल, शहर में रखे एनिमल फूड कंटेनर 

इनर व्हील क्लब ऑफ देवली द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं गौशालाओं में बेसहारा एवं बेजुबान पशुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना तथा नगरवासियों में उनके प्रति सेवा एवं संवेदनशीलता का भाव जागृत करने के उद्देश्य से एनिमल फूड कंटेनर स्थापित किए गए। 
क्लब अध्यक्ष वर्षा मंगल ने बताया कि यदि हर परिवार प्रतिदिन थोड़ा-सा बचा हुआ भोजन सही स्थान पर रखे, तो कोई भी बेजुबान पशु भूखा नहीं रहेगा। यह केवल एक सेवा प्रकल्प नहीं, बल्कि जीवों के प्रति हमारी संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। क्लब सचिव शैफाली मंगल ने देवलीवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों से बची हुई रोटियां, फल एवं सब्जियों के छिलके तथा अन्य उपयोगी खाद्य सामग्री इन कंटेनरों में ही डालें। साथ ही यह विशेष ध्यान रखें कि इनमें पॉलीथीन, प्लास्टिक या अन्य हानिकारक वस्तुएँ बिल्कुल न डालें, क्योंकि हमारी एक छोटी-सी लापरवाही किसी बेजुबान की जान के लिए खतरा बन सकती है। क्लब द्वारा शहरवासियों से अपील की गई है कि वे अपने घर के बाहर या आसपास की कॉलोनी में एक-एक एनिमल फूड कंटेनर अवश्य रखें, ताकि जरूरतमंद पशुओं को नियमित रूप से भोजन मिल सके। इस मोके पर सोनु चौधरी, ज्योति मंगल, श्वेता सिंघल, ज्योति जैन, नेहा अग्रवाल, मुन्नी देवी शर्मा एवं शिल्पा कंछल सहित के सदस्याएं उपस्थित रही।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel