देवली के आइडियल किड्स स्कूल में प्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक वातावरण के बीच किया गया। बच्चों ने उत्साह के साथ रथ यात्रा में भाग लिया तथा आसपास का वातावरण "जय जगन्नाथ" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।
रथ यात्रा का शुभारंभ विद्यालय परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। भगवान श्री जगन्नाथ की तस्वीरों को सुसज्जित कार में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान बच्चे भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। शिक्षकों ने बच्चों को अनुशासन के साथ यात्रा में शामिल कराया और धार्मिक परंपराओं का महत्व भी समझाया। विद्यालय के निदेशक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से परिचित कराना है। छोटी उम्र में यदि बच्चों को अपनी संस्कृति और त्योहारों की जानकारी दी जाए तो उनमें नैतिक संस्कार, अनुशासन, आपसी प्रेम और सामाजिक समरसता की भावना विकसित होती है। अभिभावकों ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए विद्यालय की पहल को संस्कारयुक्त शिक्षा की दिशा में सराहनीय कदम बताया। रथ यात्रा के समापन पर पटेल नगर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक कर आरती की गई।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने निकाली प्रभु श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा










