Ajay AryaAjay Arya 08-Jun-2026
(360 View)

नवनियुक्त सीबीईओ का शिक्षक संघ शेखावत ने किया स्वागत 

नवनियुक्त सीबीईओ का शिक्षक संघ शेखावत ने किया स्वागत 

देवली में नवनियुक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का कार्यभार संभालने वाले एसबीईओ अरुण कुमार शर्मा का शिक्षक संघ शेखावत द्वारा स्वागत किया गया। 
प्रदेश प्रतिनिधि कमलेश शर्मा के आवाहन पर शिक्षकों ने उनका साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान शिक्षकों ने लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर चर्चा की गई, सीबीईओ ने शिक्षकों के मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। शिक्षकों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विभागीय कार्यों में नई गति आएगी और शिक्षक वर्ग के हितों की रक्षा होगी। सीबीईओ ने कहा कि वे हमेशा शिक्षकों के कल्याण और शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के लिए कार्य करेंगें। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष शिशुपाल चौधरी, मंत्री कैलाश शर्मा, जिला संगठन मंत्री प्रमोद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास चौधरी, कल्पना मीणा, निर्मला मीणा, राजू शर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel