देवली उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने सोमवार को दूनी के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने चिकित्सालय की व्यवस्थाएं देखी तथा उनमें सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इसी प्रकार नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण कर वर्तमान में प्रगतिरत जनगणना कार्य की समीक्षा की गई।
एसडीएम ने राजकीय चिकित्सालय एवं नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया










