भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई देवली की बैठक आयोजित कर नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
जिला संयोजक कार्तिकेय शर्मा और जिला कार्यालय मंत्री विक्की वर्मा की उपस्थिति में आयोजित बैठक में गठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष कृष्ण धाकड़, मंत्री पुष्कर साहू एवं सहमंत्री नमन यादव व किरण कंवर को बनाया गया। बैठक में पृथ्वीराज सिंह राठौर कार्यालय मंत्री, तुलसीराम शर्मा एसडीएफ प्रमुख, राष्ट्रीय कला मंच सयोंजक यश राणावत, महाविधालय सयोंजक नगर स्नेहा मीणा, नगर छात्र प्रमुख संजना बैरागी, एसएफएस संयोजक सुनील कुमार गुर्जर नगर खेल संयोजक, सोशल मीडिया संयोजक घनश्याम धाकड़ को दायित्व दिया गया। इनके साथ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रोहित माहूर, पूर्व नगर मंत्री कुलदीप सिंह भी उपस्थित रहे।
एबीवीपी नगर कार्यकारिणी घोषित : अध्यक्ष कृष्ण धाकड़, मंत्री पुष्कर साहू मनोनीत











