Ajay AryaAjay Arya 18-Jun-2026
(141 View)

ग्रामीण सेवा शिविर :  टीबी मरीजों को वितरित किए निक्षय पोषण किट

ग्रामीण सेवा शिविर :  टीबी मरीजों को वितरित किए निक्षय पोषण किट

देवली उपखण्ड के धुवांकला, गैरोली ग्राम पंचायत में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके घर के समीप गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा टीबी के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था।
शिविर में उपखंड अधिकारी रूबी अंसार एवं तहसीलदार द्वारा टीबी मरीजों को उच्च पोषणयुक्त निक्षय पोषण किट वितरित की गई। खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष लोधी ने कहा कि टीबी के उपचार में नियमित दवाइयों के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समाज के सक्षम नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों से निक्षय मित्र बनने का आह्वान किया। शिविर में ब्लॉक डॉट्स सुपरवाइजर खेमराज चौधरी की देखरेख में ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप (बीपी) तथा शुगर की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही टीबी के संभावित लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके बलगम के नमूने जांच के लिए एकत्रित किए गए। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रणजीत सिंह ने निक्षय पोषण योजना के माध्यम से मिलने वाली प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) सहायता की जानकारी दी। 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel