अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान टोंक के तत्वावधान में 28 जून को देवली उपखंड के दूनी में आयोजित होने वाले सर्व माली समाज पंचम जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर ऊंचा ग्राम में बैठक आयोजित कर कई निर्णय लिए गए।
जिला प्रवक्ता भैरूलाल माली ने बताया कि बैठक में जिलेभर से आने वाली प्रतिभाओं, अतिथियों और समाजबंधुओं के स्वागत, मंच व्यवस्था, प्रचार अभियान तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक के उपरांत भगवान श्री बोरड़ा गणेश जी के श्रीचरणों में समारोह का प्रथम निमंत्रण अर्पित किया गया। मीडिया प्रभारी सीताराम माली ने बताया कि बैठक में संरक्षक प्रहलाद तलाईच, जिलाध्यक्ष महावीर प्रसाद माली, राजेश माली, रामराज माली, दूनी तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश माली, देवली तहसील अध्यक्ष शिवराज माली, अशोक माली, हरीशंकर सैनी, प्रेमचंद माली, चांदमल माली, राजू माली, मनीष माली, धनराज माली, राजेश माली सहित कई समाजबंधु उपस्थित रहे।
माली समाज प्रतिभा सम्मान समारोह तैयारी बैठक आयोजित, समारोह का प्रथम निमंत्रण गणेशजी को अर्पित किया










