देवली के समीप राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊँंचा में सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु ऑनलाईन प्रवेश प्रकिया प्रारम्भ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान सरकार के एकीकृत पोर्टल के माध्यम से 29 जून से 16 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
सहायक निदेशक अवनेश कमार लूनीवाल ने बताया कि प्रवेश हेतु न्यूनतम आयु 14 वर्ष हैं। इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेट, मैकेनिक डीजल, आर एण्ड एसी हेतु शैक्षणिक योग्यता 10 वीं उत्तीर्ण हैं तथा वैल्डर व्यवसाय हेतु शैक्षणिक योग्यता 8 वीं उत्तीर्ण हैं। महिला अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा।
राजकीय आईटीआई में प्रवेश प्रारम्भ, पोर्टल के माध्यम से 29 जून से 16 जुलाई तक करें ऑनलाईन आवेदन










