Ajay AryaAjay Arya 27-Jun-2026
(145 View)

सरावगी समाज की बैठक आयोजित, समाज के उत्थान एवं संगठन मजबूती पर चर्चा की

सरावगी समाज की बैठक आयोजित, समाज के उत्थान एवं संगठन मजबूती पर चर्चा की

श्री दिगंबर जैन खंडेलवाल (सरावगी) समाज समिति की प्रथम बैठक श्री महावीर दिगंबर मंदिर देवली में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष संत कुमार जैन, विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र कुमार जैन, जिला कार्यध्यक्ष हुकुमचंद सेठी एवं अध्यक्षता राजकुमार कोठारी ब्लॉक अध्यक्ष ने की। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने एवं देव शास्त्र गुरु के प्रति समर्पित भाव से सामाजिक समरसता बनाए रखने पर जोर देते हुए विचार रखे। बैठक में समिति का रजिस्ट्रेशन, फंड, सदस्यता अभियान, परिवारों की गणना, सदस्यता शुल्क समेत कई विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि ब्लॉक के विचारों की जिला स्तर पर समीक्षा की जाएगी। बैठक में मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष संजय काला, पटेल नगर मंदिर अध्यक्ष पारस बड़जात्या समेत कई समाजबंधु उपस्थित थे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel