अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान जिला टोंक के तत्वावधान में पंचम सर्व माली समाज जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को प्रातः 10 बजे दूनी में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
कार्यक्रम में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों, विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं, राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त प्रतिभाओं, समाज के भामाशाहों, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजजनों तथा नवनियुक्त जिला एवं तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान जिला एवं तहसील कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित होगा।
सर्व माली समाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह कल, मेधावी प्रतिभाओं का होगा सम्मान










