देवली में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 135 वें संस्करण का सीधा प्रसारण सुना।
शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने बताया कि शहर के सभी 21 बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा मन की बात का सीधा प्रसारण सुना गया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भरता, युवा ओर स्टार्टअप, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रनिर्माण में जनभागीदारी पर जोर दिया। इस दौरान बैठक में 1 जुलाई को देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया एवं रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संपर्क का आह्वान किया। इस मौके पर उमाशंकर खुटेटा, प्रमोद मंगल, शिवजीराम प्रतिहार, नवल चतुर्वेदी, रमेश गोयल, यज्ञेश दाधीच, राजेंद्र साहू, मुकेश मीणा, राजकुमारी सेन, किशन बेरवा, शिव धाकड़, कुलदीप सेन, सुमित गौतम, प्रकाश चंदेल, नंदसिंह शक्तावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात, रक्तदान शिविर की तैयारियों पर की चर्चा










