देवली से केकड़ी के पुराने मार्ग पर रीको औद्योगिक क्षेत्र से नेगड़िया के बीच गत रात्रि को लोहे के खंभे भरा हुआ एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसमें भर खंबे सड़क पर फैल गए और एक लंबा जाम लग गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल ट्रेलर चालक को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया। इस दौरान सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई तथा करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बाद में क्रेन की सहायता से लोहे के खम्बों को साइड में करवाया तब जाकर सवेरे यातायात शुरू हो पाया। राजकीय चिकित्सालय में भर्ती ट्रेलर चालक की हालत सामान्य होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
लोहे के खम्बो से भरा ट्रेलर पलटने से रोड़ हुआ जाम, देवली से केकड़ी के पुराने मार्ग पर हुआ हादसा










