Ajay AryaAjay Arya 04-Jul-2026
(154 View)

मोदी ने प्रदेश में विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण, कार्यकर्ताओं ने देखा सीधा प्रसारण

मोदी ने प्रदेश में विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण, कार्यकर्ताओं ने देखा सीधा प्रस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाड़मेर के पचपदरा में किये गए  शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका देवली में सुना।
शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने 1 लाख 5 हजार करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें 79 हजार करोड़ में राजस्थान रिफाइनरी, 13 हजार करोड़ में जयपुर मेट्रो फेज 2 के अलावा अन्य विकास कार्य एवं 50 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने यमुना जल परियोजना एमओयू होने पर राजस्थानवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel